नैनो यूरिया की भांति अब मिलेगी नैनो DAP, हरियाणा में चल रहा है 180 जगह प्रयोग

  • कृषि प्रधान प्रदेश हरियाणा में उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों की भांति DAP खाद की कमी से जूझ रहा है, किसानों की आपस में लड़ाइयां हो रही है और इसके चलते  समय पर बिजाई न होने पर फसल में देरी हो रही है। 
  • खाद की कमी को पुरा करने के लिए इफको खाद इकाई ने उर्वरक उत्पादन क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम के तहत नैनो यूरिया तरल की भांति ही नैनो DAP तरल बनाने पर तेजी से काम शुरू कर दिया है.
  • नैनो DAP तरल उर्वरक के फसलों और सब्जिओं पर प्रयोग करने शुरू हो चुके है ताकि इसके असर की जांच हो सके और इसके प्रयोग के हरियाणा के 180 जगह प्रयोग होने आरम्भ हो चुके है। 
  • प्रयोग सफल होने के बाद DAP खाद बैग में ना मिलकर बोतल में किसानों तक पहुंच करेगी, उम्मीद जताई जा रही है कि 2022 में इस तरल उर्वरक की फ़ाइल को केंद्र सरकार के पास अनुमति देने के लिए भेज दिया जाएगा। 
  • फ़िलहाल किसानों को DAP खाद करीब 1200 रुपये में मिल रही है, इस पर सरकार द्वारा निर्धारित सब्सिडी 1650 रुपये है जोकि DAP के एक बैग की कीमत लगभग 2850 रुपये आंकी गई है लेकिन नैनो DAP तरल इससे बहुत ही कम मूल्य में मिल सकती है। 

यह भी पढ़े :- 7 महीने में अपने पद से दिया इस्तीफा, हरियाणा सीएम के प्रमुख सलाहकार थे विनोद मेहता