
विधायक संजय गुप्ता ने सुनी लोगों की समस्याएं, निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिया आदेश
- चायल विधानसभा के भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने रविवार को विभिन्न जनसुनवाई कार्यक्रम के जरिए 127 लोगों की समस्याएं सुनी।
- विधायक ने इस दौरान लोगों की समस्याओं से संबंधित अधिकारियों को फोन एवं पत्र के जरिए लोगों को जल्द राहत देने का आदेश दिया।
- ज्यादातर शिकायते आपसी झगड़े एवं प्रधानमंत्री आवास को लेकर थी, शिकायतकर्ताओं में नानकी देवी, विमला देवी, सरोजनी देवी आदि शामिल रही।
- लड़ाई झगड़ों की तमाम समस्याओं पर विधायक ने दोनो पक्षों को कार्यालय पर बुलाया है, वहां वह आपसी बातचीत के जरिए हल निकालने की कोशिश करेंगे।
- गौरतलब है कि पिछले साढ़े चार सालों से विधायक हर दिन जनसुनवाई करते हैं, अपने स्तर पर ही तमाम समस्याओं को खत्म करते रहे हैं।
संजय गुप्ता से जुड़ी प्रत्येक जानकारी हासिल करने के लिए यहां क्लिक करें




























































