
बैंकों के निजीकरण को लेकर सुरजेवाला ने उठाए सवाल, पब्लिक सेक्टर यूनिट्स हुए घटकर 12
- हरियाणा कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने देश में बैंकों के निजीकरण को लेकर सरकार पर तंज कसा है।
- अगर आप झूठ बोलते हैं तो इतनी आसानी से, एलआईसी और अन्य सरकारी संस्थानों के डूबते पैसे को निजी बैंकों जैसे यस बैंक, आईडीबीआई बैंक में निवेश किया गया।
- उन्होंने आगे कहा कि एटीएम और बैंक से खुद के पैसे निकालने और जमा करने पर टैक्स लगता है मुझे स्पष्ट रूप से बताएं ?
- सुरजेवाला ने लिखा यह है 7 साल में बैंकों की वास्तविक स्थिति, मार्च 2022 तक बैंकों की राइट ऑफ राशि 10,00,000 करोड़ रूपये हो जाएगी।
- बैंकों द्वारा दिए गए अपने दोस्तों का कर्ज माफ किया जोकि 7,77,800 करोड़ रूपये था और 27 पीएसयू बैंक घटकर 12 हो गए, आईडीबीआई समेत कई सहकारी बैंक डूब गए।
यह भी पढ़े :- 1 लाख के इनामी हत्यारों को किया गिरफ़्तार, पहलवान के पिता ने लगाए कोच पर आऱोप




























































