मेट्रो ट्रायल रन के उद्घाटन के बाद उप्र CM ने कहा- डेंगू और जीका को पैनिक मानने की नहीं जरुरत

  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मेट्रो ट्रायल रन का उद्घाटन करने के बाद जीका वायरस से प्रभावित क्षेत्र श्याम नगर इलाके में पहुंचे इस दौरान प्रशासन द्वारा पहले से ही जीका वायरस से प्रभावित क्षेत्रो में कैम्प लगाकर व्यवस्था की गई थी
  • प्रशासनिक अधिकारियो से हालातों का जायजा लेने के बाद मिडिया से बात करते हुए कहा की कानपुर में पिछले एक महीने के अंदर जीका वायरस के 105 केस मिले थे, जिनमे से 17 केस निगेटिव हो चुके है और पांच वार्ड में केस प्रभावित थे। 
  • सभी विभागों के सहयोग से सर्विलांस को तेज कर उसको नियंत्रण कर लिया गया है, सरकार अपने स्तर से कुछ विशेषज्ञ भेजने को तैयार है साथ ही जो लोग होम आइसोलेशन में है उनके लिए अलग कमरा मच्छरदानी की व्यवस्था की जाए। 
  • सभी संस्थाए अपना कार्य कर रही है जिससे अनुमान है की जल्दी ही बाकी बचे हुए 88 लोग भी पूरी तरह से स्वस्थ होकर घर पर जाएंगे और डेंगू और जीका वायरस पर जल्द ही नियंत्रण पाया जाएगा। 
  • साथ ही योगी आदित्यनाथ ने कहा की इस स्थिति को अत्यधिक ताकतवर बनाने की जरुरत नहीं क्योकि डेंगू अब खतरनाक स्थिति में नहीं है इसको नियंत्रित किया जा सकता है। 


रिपोर्ट :- कमर आलम

यह भी पढ़े :- मनोहर लाल खट्टर ने महत्वपूर्ण परियोजनाओं किया उद्घाटन, युवाओं को मिलेगा नया खेल ...