
विधायक प्रकाश द्विवेदी ने सुनी जनता की समस्या, 60 लाख लागत परियोजना का किया लोकार्पण
- बाँदा में मा.सदर विधायक श्री प्रकाश द्विवेदी जी द्वारा बांदा नगर के मर्दन नाका मोहल्लों में जन-चौपाल लगाकर जनता की समस्याओं को सुना।
- जनता की समस्या की निपटनाने के लिए तत्काल सम्बन्धित अधिकारियों को निराकरण करने के आदेश दिए गए, और विकास कार्यो में सुधार करने की बात कही।
- क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यो को मौके पर जाकर जायजा लिया औरआश्वासन दिया कि विधानसभा में सत्तत विकास और सत्तत सम्पर्क हमेशा जारी रहेगा, विधायक जी द्वारा 60 लाख की लागत से निर्मित सीसी रोड और नाले का लोकार्पण किया गया।
- इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख बड़ोखर खुर्द स्वर्ण सिंह (सोनू), विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, विधायक कार्यालय प्रभारी अनुरुद्ध त्रिपाठी (दद्दा), नगर अध्यक्ष दक्षिणी राकेश गुप्ता, युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रामप्रसाद सोनी मौजूद रहे।
- इसी के साथ युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष यशराज गुप्ता, नगर महामंत्री नीरज त्रिपाठी, नगर उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता, जितेन्द्र राज साहू, नगर मंत्री अमित साहू, लाला कुशवाहा, प्रकाश तिवारी, अभिनव गुप्ता आदि समस्त कार्यकर्ता और पदाधिगण उपस्थित रहें।
यह भी पढ़े :- उप्र के डिप्टी CM दौरे पर संगम पहुंचे, उत्तर भारतीयों का प्रमुख पर्व पर किया सार...




























































