Get Premium
सरायअकिल दीपावली महोत्सव में उमड़ी भीड़, विधायक संजय गुप्ता ने जताया आभार
- भरवारी में साप्ताहिक भव्य दीपावली महोत्सव के सफल आयोजन के बाद चायल विधायक संजय गुप्ता ने सरायअकिल में भी एकदिवसीय दीपावली महोत्सव कार्यक्रम करवाया।
- रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों की भीड़ उमड़ी, संजय गुप्ता ने आए हुए सभी लोगों का आभार जताया और कहा- बिना आपके ये कार्यक्रम सफल नहीं हो सकता था।
- इस कार्यक्रम में तृप्ति शाक्या एंड ग्रुप ने जोरदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसे देखकर वहां मौजूद दर्शक झूमते नजर आए, लगातार तालियां बजती रही।
- कार्यक्रम में पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया, विधायक एवं कौशांबी भाजपा अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को अगले चुनाव के लिए तैयार करने को कहा है।
- बता दें कि अगले साल फरवरी में यूपी में विधानसभा चुनाव होने हैं, तीन महीना बचे होने के कारण सभी पार्टियों ने पूरा दम लगा दिया है, फिलहाल भाजपा इस वक्त चायल में आगे दिख रही है।
यह भी पढ़ें - भव्य दीपावली मेले में पहुंचे विदेशी कलाकारों के परफॉर्मेंस ने जीता दिल