
किसानों ने किया बीजेपी नेताओं को कैद, मौक़े पर पहुंची पुलिस
- किसान आंदोलन के चलते किसानों ने रोहतक में बीजेपी नेताओं को बंधी बना लिया है और घर में ही कैद कर लिया है।
- 5 नवंबर को रोहतक के किलोई गांव में पूर्व राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर और सतीश नांदल समेत भाजपा के कई नेताओं को किसानों ने बंधक बनाया है।
- भाजपा नेता PM नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखने पहुंचे थे, और जानकारी मिलते ही किसानों ने आकर बंधक बना लिया था।
- किसानों ने बीजेपी नेत्ताओं के वाहनों की टायरों से हवा निकल दी और बाहर आकर डट गए।
- घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन ने आकर मामला सँभाल लिया और किसानों को समझने में लग गए।




























































