
भव्य दीपावली मेले में पहुंचे विदेशी कलाकारों के परफॉर्मेंस ने जीता दिल, आज होगा राजू श्रीवास्तव का कार्यक्रम
- कौशांबी के भरवारी में चायल विधायक संजय गुप्ता द्वारा लगवाए गए भव्य दीपावली मेले में हर दिन बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
- दर्शकों के मनोरंजन के लिए हर दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं, मंगलवार रात विदेश से बुलवाए गए कलाकारों की परफॉर्मेंस ने लोगों का दिल जीत लिया.
- विदेशी कलाकारों के डांस और उनके करतब ने हर किसी को दातों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया, लगातार तालियां बजती रही।
- संजय गुप्ता ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा- जितनी बड़ी संख्या में लोग यहां आ रहे हैं उतनी उम्मीद नहीं थी, मैं आप सभी का आभारी हूं।
- मेले के आखिरी दिन यानी 3 नवंबर को मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का प्रोग्राम है, राजू श्रीवास्तव ने एक वीडियो जारी करके बड़ी संख्या में लोगों से आने की अपील की है।
यह भी पढ़ें - सरायअकिल दीपावली महोत्सव में उमड़ी भीड़, विधायक संजय गुप्ता ने जताया आभार




























































