भाजपा सदस्यता कैम्प का फीता काटकर किया शुभारंभ, भाजपा जिलाध्यक्ष ने संभाली कमान

  • मंगलवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने जिले के मुसाफिरखाना नगर में भाजपा सदस्यता कैम्प का फीता काटकर सदस्यता अभियान का शुभारम्भ किया। 
  • सदस्यता अभियान की कमान खुद भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने संभाली और सदस्यता फार्म में सदस्यों का विवरण भी भरा गया। 
  • भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है, जो सर्वोन्मुखी विकास का वादा भी करती है और उन वादों को पूरा भी करती है।
  • भाजपा एक परिवार है, कार्यकर्ता ही उसकी पूंजी है जिनकी मेहनत और संघर्ष के दम पर भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। 
  •  कैंप में पहले सदस्यता ग्रहण करने वाले सदस्यों को जिलाध्यक्ष ने दिवाली की शुभकामनाएं भी दी। ये कार्यक्रम यूपी के अमेठी में हुआ। 
     
रिपोर्ट :- हंसराज सिंह
यह भी पढ़े :- महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री को ED ने किया गिरफ्तार, 12 घंटे चली पूछताछ