कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू के हमलें से नाराज़ पंजाब CM , देओल के अस्तीफ़े को चन्नी ने किया अस्वीकार

  • एक के बाद एक विवादों से पंजाब में सियासी घमासान दिन-ब-दिन तेज होता जा रहा है, सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के द्वारा एजी के पद पर दयोल की नियुक्ति किए जाने से भी नवजोत सिद्धू खफा दिख रहे थे।
  • एजी ए पी एस देओल के अपने पद से इस्तीफा देने के बाद पंजाब सरकार का संकट एक बार फिर सामने आया है,इसी क्रम में नवजोत सिद्धू इनको हटाने की 1 महीने से जोर लगा रहे थे। 
  • गुप्त सूत्रों के मुताबिक पंजाब CM चरणजीत सिंह चन्नी ने उनका इस्तीफा स्वीकार करने से इनकार कर दिया और इस कदम को नवजोत सिंह सिद्धू के राज्य सरकार पर सार्वजनिक हमलों की प्रतिक्रिया बताया जा रहा है।
  • मुख्यमंत्री ने 2 नवंबर को कैबिनेट की मीटिंग के बाद इस्तीफ़े को स्वीकार करना था परंतु आज नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब सरकार के खिलाफ बोलने से मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी नाराज हो गए।
  • नारजगी का कारण पंजाब के CM चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा बिजली की कीमतें कम करने की घोषणा के बाद सिद्धू ने उन पर निशाना साध रहे थे, इसी तनातनी के चलते  सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस प्रधान पद से भी नाराज होकर इस्तीफा दिया था।


यह भी पढ़े :- महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री को ED ने किया गिरफ्तार, 12 घंटे चली पूछताछ