
राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ का हुआ आयोजन, जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल भी रहे मौजूद
- बांदा में राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ के संरक्षण में संघ का प्रथम सालगिरह का जश्न और अभिकर्ता मिलन समारोह जैन सुरभि लॉज रामलीला मैदान में आयोजित किया गया।
- मुख्य अतिथि श्री राजेंद्र कुमार विश्वकर्मा डाकपाल, बांदा सहायक डाकपाल पीतांबर लाल खुरहड, उप डाकपाल सी.के. कुशवाहा उपस्थित रहें, कार्यक्रम राष्ट्रीय अधिवेशन दिनांक 20, 21 नवंबर को मथुरा में आयोजित हो रहा है।
- मथुरा आयोजन हेतु सभी अभिकर्ताओं से जाने हेतु आग्रह किया गया और आए हुए सभी अतिथियों को संगठन के पदाधिकारियों ने स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया।
- जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने कहा कि सभी अभिकर्ता एक साथ संगठित होकर आवाज उठाएं, तभी सफलता मिलेगी और सभी पदाधिकारी अधिक से अधिक सदस्य बनाने में सहयोग करें।
- कार्यक्रम में मुख्य रूप से बसंत गुप्ता कोषाध्यक्ष, रामबाबू उपाध्यक्ष, सुधीर तिवारी, ऊषा गुप्ता, अनीता, रेशमा बेगम, संतोषी गुप्ता, पुष्पा गोस्वामी सहित सैकड़ों अभिकर्ता उपस्थित रहे और कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रामचंद्र गुप्ता के द्वारा किया गया।
रिपोर्ट :-राज तिवारी
यह भी पढ़े :- राष्ट्रपिता को लेकर सपा जिलाध्यक्ष ने दिया बयान, कहा सरदार पटेल प्रधानमंत्री होत...




























































