Get Premium
भव्य दीपावली मेले में तीसरे दिन उमड़ी लोगों की भीड़, तृप्ति शाक्या के गानों ने बांधा समा
- कौशांबी के भरवारी में विधायक संजय गुप्ता द्वारा लगवाए गए मेले में शनिवार को हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी, लोगों ने मेले में जमकर खरीददारी की।
- सात दिवसीय मेले में तीसरे दिन मशहूर जादूगर ज्ञानेंद्र भार्गव ने अपनी जादूगरी से सबको हैरान कर दिया, उनके करतबों को देखकर लोग लगातार ताली बजाते रहे।
- ज्ञानेंद्र भार्गव के बाद मुंबई से आई मशहूर सिंगर तृप्ति शाक्या ने अपने गीतों से समां बांध दिया, 'शिव ही सत्य है' से शुरु हुआ उनका कार्यक्रम लगातार आगे बढ़ता रहा।
- तृप्ति ने अपना सबसे मशहूर भजन 'कभी राम बनके कभी श्याम बनके' के जरिए लोगों को मोहित कर लिया, उन्होंने भाजपा विधायक संजय गुप्ता को भी मंच पर बुलाया।
- संजय गुप्ता ने तीसरे दिन मेले में आए लोगों को हार्दिक आभार जताते हुए कहा- मुझे पूरी उम्मीद थी कि मेरी विधानसभा मुझे अपना परिवार मानती है वह बड़ी संख्या में यहां आएगी.
वीडियो देखें - BJP विधायक संजय गुप्ता ने भरवारी में निकाली रथ यात्रा