भरवारी में भव्य दीपावली मेला बना आकर्षण का केंद्र, हर दिन जुट रही भारी भीड़ 

  • यूपी के कौशांबी जिले के भरवारी में भाजपा विधायक संजय कुमार गुप्ता द्वारा रामलीला मैदान में लगवाया गया मेला इस वक्त इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। हर दिन बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच रहे हैं। 
  • मेले के दूसरे दिन शुक्रवार को मशहूर जादूगर ज्ञानेंद्र भार्गव ने अपने करतब से सबको हैरान कर दिया, वहीं तृप्ति शाक्या ने अपनी आवाज से जो समा बांधा उससे सब झूम उठे। लोगों ने एक के बाद एक गानों की फरमाइश की। 
  • चायल के विधायक संजय गुप्ता ने मेले में आए सभी लोगों का आभार जताया, मेले में ही शिल्प संबंधित लोकल उत्पाद की भी चीजें वहां बेची जा रही है, विधायक ने लोगों से स्वदेशी चीजों को खरीदने पर जोर दिया। 
  • गुरुवार को मेले के उद्धाटन के दौरान स्थानीय सांसद विनोद सोनकर भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। इसके अलावा नगर पालिका परिषद अधिशासी अधिकारी गिरीश चंद भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए.
  • गौरतलब है कि चुनाव में अब तीन से चार महीने ही बचे हैं, ऐसे में भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता संजय गुप्ता को दोबारा विधायक बनाने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। समर्थक कहते हैं कि संजय गुप्ता ने इतने विकास कार्य किया है कि कोई दूसरा विधायक इतना नहीं कर सकता।