
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहुंची बुंदेलखंड, परिजनों से मुलाकात के साथ रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति का किया माल्यार्पण
- उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं जिसको लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है।
- झांसी में दोपहर के समय कांग्रेस की प्रियंका गांधी बुंदेलखंड दौरे के चलते झांसी पहुंची, जहां उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
- बुंदेलखंड में वर्तमान सरकार किसानों को खाद उपलब्ध कराने में फेल हो चुकी है, जिसके चलते बुंदेलखंड का किसान खाद के लिए दर-दर भटकता फिर रहा है।
- बुंदेलखंड के ललितपुर में खाद के लिए किसानों की हुई मौत, उनके परिजनों से मिलने पहुंची प्रियंका गांधी ने परिजनों को सांत्वना दी और मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
- झांसी में प्रियंका गांधी ने बताया कि महिलाओं को कांग्रेस इस चुनाव में 40% सहभागिता दे रही है जिससे विपक्ष बौखलाया हुआ है




























































