एसएसपी एटा ने शांति समिति बैठक आयोजित की, कहा आपसी मैत्रीपूर्णता के साथ मनाए दीपावली

  • एटा जिले के थाना जैथरा परिसर में त्योहारों को देखते हुए एसएसपी एटा उदय शंकर सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया । 
  • एसएसपी एटा ने अध्यक्षता करते हुए कहा पटाखे की दुकान सभी दुकानदार कस्बे के खुले निश्चित प्रांगण में पटाखे की दुकानें लगाएं। 
  • एसएससी एटा ने शांति समिति की बैठक में मौजूद लोगों की समस्याएं सुनी और कहा आपसी मैत्रीपूर्णता के साथ दीपावली के महापर्व को मनाएं। 
  • जहां उन्होंने लोगों को हर संभव मदद का भरोसा दिया और शांति समिति की बैठक के दौरान अधीनस्थों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। 
  • इस मौके पर नवागत सीओ राजकुमार सिंह सहित थाना प्रभारी जैथरा और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
रिपोर्ट :- नंदकुमार
यह भी पढ़े :-गाजीपुर बॉर्डर पर लगे बेरिगेट्स किलें हटी, राकेश टिकैत ने कहा-अब संसद जाने का रा...