
रामलीला मैदान में आयोजित हुआ दीपोत्सव कार्यक्रम, व्यापार को बढ़ाने हेतु रेहड़ी वालो को दिया मंच
- जसवंतनगर इटावा में दीपावली के पहले सप्ताह रामलीला मैदान में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने सरस्वती प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर किया।
- इस दीपोत्सव मेले से स्थानीय छोटे-छोटे रेहड़ी पटरी वाले जो दीपावली से जुड़े सजावट इत्यादि का सामान बना कर बेचते हैं उनसे ही सामान ले, ताकि उनकी मदद की जा सके।
- उन्हें बैंक लिंकेज कर आसानी से ऋण प्रदान किया गया है ताकि वो अपने व्यापार को बढ़ा सकें और इसके माध्यम से सभी को एक प्लेटफॉर्म देने की कोशिश की गई है।
- उन्होंने कहा कि कई शासकीय योजनाओं के स्टाल लगाकर जानकारी दी जा रही है लोग अधिकाधिक संख्या में परिवार समेत आएं और योजनाओं का लाभ उठाएं।
- इस दौरान उप जिलाधिकारी नम्रता सिंह, पालिका चेयरमैन सुनील जौली, ईओ रामेंद्र सिंह व रामलीला समिति से अजेंद्र गौर और राजीव माथुर ने जिलाधिकारी का स्वागत किया और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट :- रजत गुप्ता
यह भी पढ़े :- उर्वरक लेने आए किसानों की मौत, प्रियंका वाड्रा ने लिया बीजेपी सरकार को आड़े हाथों...




























































