
कलेक्ट्रेट पर दिया एक दिवसीय धरना, की जाए पुराने कर्मचारिओं की पेंशन बहाली व्यवस्था
- उत्तर प्रदेश के जिला एटा में कर्मचारियों, अधिकारियों, पेंशनरों की समस्याओं के निराकरण के लिए कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर अधिकार मंच द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।
- धरने का आयोजन प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन पर किया गया, सभी विभागों के संगठनों का एक मंच बनाकर कर्मचारियों, अधिकारी, पेंशनर की समस्याओं के हल हेतु इस मंच का गठन किया गया है।
- मंच के अध्यक्ष राकेश चौहान ने बताया लखनऊ में 30 तारीख को कर्मचारियों और शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए उप्र के CM योगी आदित्यनाथ को एक मांग पत्र सौंपा गया और बाइक रैली निकालकर मंच ने समस्याओं के निराकरण की मांग की है।
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक मांग पत्र बना कर ज्ञापन के माध्यम से सौंपा जाएगा, प्रदेश के मुखिया से अपील की है।
- साथ ही कहा कि जल्द से जल्द कर्मचारियों अधिकारियों से शिक्षकों और पेंशनरों की पुरानी पेंशन बहाली की जाए और जो समस्याएं हैं उनका जल्द निराकरण किया जाए।
यह भी पढ़े :- उद्यान विभाग की मिलीभगत से कीमती पेड़ काटे गए, सामने आया वीडियो




























































