उद्यान विभाग की मिलीभगत से कीमती पेड़ काटे गए, सामने आया वीडियो

  • सुल्तानपुर के कुड़वार थानाक्षेत्र में जिला उद्यान विभाग का राजकीय आलू का उद्यान है, आलू की तमाम किस्मों को क्रॉस कराकर उन्नत बीज उपलब्ध करवाया जाता है।
  • इस उद्यान में विभाग के चारों तरफ बेशकीमती पेड़ लगाए गए हैं जिसकी देखरेख की जिम्मेदारी वहां तैनात चौकीदार को दी गई है। 
  • 26 अक्टूबर को यहां कई बेशकीमती पेड़ काट लिए गए जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है लेकिन जिला उद्यान विभाग को इस बात की भनक तक नही लगी।
  • पेड़ कटने  का वीडियो बनने के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है वहीं वीडियो पूरी कहानी खुद-ब-खुद बयां कर रहा है।
  • उद्यान विभाग इस मामले पर चुप्पी साधे हुए बैठा है जिससे प्रतीत होता है कि सभी विभागों की आपसी साँठ-गाँठ से हरे पेड़ काटे जा रहे हैं।
रिपोर्ट :- दिनेश श्रीवास्तव
यह भी पढ़े :- कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ी, देश के लिए है खतरे का संकेत