टिकरी बॉर्डर खोलने के लिए किसानों और हरियाणा सरकार ने की बातचीत ज़ारी

  • हरियाणा सरकार और संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत शुरू हो गई है।
  • किसानों के विरोध के चलते आज 11 महीने से बंद टिकरी सीमा को खोलने को लेकर बातचीत हो रही है।
  • बैठक में सरकारी समिति, एसकेएम के प्रतिनिधि और उद्यमियों के प्रतिनिधि शामिल हैं।
  • पहले दौर की बातचीत समाप्त हो गई है, जिसके बाद किसानों और सरकार ने टिकरी सीमा का दौरा किया और देखा कि क्या इसे खोला जा सकता है।
  • आपको बता दें कि किसान 11 महीने से दिल्ली की सीमा पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन अब तक कोई नतीजा नहीं निकला है.