सीजनल अमीनो व अनुसेवको विनियमितिकरण ना होने पर उठें सवाल, विकलांग पार्टी महासचिव ने कहा- हम दुःखी है

  • कानपुर में मुख्यमंत्री द्वारा गोरखपुर व लखनऊ में पांच बार दिए गए आश्वासन के बाद भी आज तक सीजनल संग्रह अमीनों व सीजनल संग्रह अनुसेवको का विनियमितिकरण नहीं हो सका है। 
  • अपर मुख्य सचिव राजस्व उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश से अनेकों बार वार्ता हेतु लिखित में समय भी मांगा गया लेकिन उन्होंने भी आज तक वार्ता के लिए समय नहीं दिया।
  • डीएम ने लिखित समझौते के एक वर्ष बाद भी सीजनल अमीनो व अनुसेवको का विनियमितिकरण नहीं किया, सरकार की इस उपेक्षा के कारण 1,000 से अधिक अनुसेवक पिछले वर्षों में स्वर्गलोक सिधार गए है। 
  • राजस्व संग्रह सीजनल अमीन कर्मचारी सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष (विकलांग पार्टी महासचिव) वीरेन्द्र कुमार ने बताया की पूरा जीवन राजस्व विभाग में खपाने के बाद भी विनियमितिकरण न होने से मन बहुत दुःखी है। 
  • 26 अक्टूबर को मुख्यमंत्री सहित सभी अधिकारियों को पत्र भेजकर अपने आत्मदाह के निर्माण से अवगत करवा दिया दिया है। इसमें कानपुर नगर के चयनित अनुसेवक राजेश कुमार भी शामिल हैं।

रिपोर्ट :- कमर आलम
यह भी पढ़े :- सर्दी के मौसम के साथ डेंगू का प्रकोप बढ़ा, शुरू हुआ एन्टी फोगिंग अभियान