बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार पर किया हमला, बच्चों को आई गंभीर चोटें

  •  कानपुर के रेल बाजार थाना अंतर्गत सुजातगंज चंदारी क्षेत्र में रहने वाले चांद बाबू के घर में घुसकर लोगों ने पूरे परिवार को लाठी-डंडा और रॉड से प्रहार कर जख्मी कर दिया। 
  • इस घटना में चांद बाबू, शकीला बेगम, तमन्ना, अबू बकर, हुमा और मानू को गंभीर चोटें आई हैं। मारपीट और तोड़फोड़ होने पर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। 
  • जानकारी के मुताबिक चांद बाबू के सिर पर चार टांके लगे है जबकि चांद बाबू की मां शकीला बेगम के पैर में चार टांके और हाथ में छह टांके लगे है।
  • चांद बाबू के भतीजे अबू बकर का हाथ फ्रेक्चर हो गया है, तो वही चांद के भाई मानू को भी गंभीर चोटें आई है और घर का सामान भी बिखेर दिया और तोड़फोड़ भी की गई। 
  • उनकी पत्नी हुमा के साथ मनबढ़ युवकों ने छेड़खानी करने के साथ ही उन्हें भी मारा पीटा, बेखौफ यूवकों ने उनकी बेटी तमन्ना को भी नही बक्शा और उसे भी बुरी तरह से मारा और फरार हो गए है।

रिपोर्ट :- चंचल दुबे
यह भी पढ़े :- सर्दी के मौसम के साथ डेंगू का प्रकोप बढ़ा, शुरू हुआ एन्टी फोगिंग अभियान