
ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन क्लब की एक शानदार पहल, बेघर लोगों को दी घर की सुविधा
- 25 अक्टूबर का दिन बदायूँ के सहसवान के गांव बसौलिया के लिए बेहद खास रहा, 11 बेघर लोगों को घर बनाकर उनकी चाभी ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से वाईस चेयरमैन और उप जिलाधिकारी ने आश्रितों को सौंपी।
- ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन की टीम ने कई वर्ष पहले बहुत से गांवों की रिसर्च करने के बाद शिक्षा और लोगों के जीवन स्तर के आधार पर बसौलिया को सहायता के लिए चुना था, इस टीम ने गांव के लोगों के लिए कई अभूतपूर्व कार्य किए हैं।
- लड़कियों की शिक्षा के लिए सेंटर की स्थापना, बच्चों के लिए शिक्षा सेंटर जिसको मेनस्ट्रीम एजुकेशन संस्थाओं से लिंक भी किया है, टीम ने साफ पीने के पानी के लिए गांव में हैंडपम्पों के साथ एक सबमर्सिबल की भी व्यवस्था की है।
- इसके साथ ही ऐसे लोग भी थे जो वृद्ध हैं या इतने सक्षम नहीं कि जो अपने लिए कभी एक घर बना सकें, रिसर्च के बाद 11 ऐसे परिवार चिन्हित किए गए और उनके लिए दो कमरे, एक कमरे के मकान जिसमें शौचालय की भी व्यवस्था के साथ इनको बना के दिए गए।
- इस मौक़े पर वाईस चेयरमैन जनाब टी.आरिफ और सहसवान के उप जिलाधिकारी श्री महिपाल सिंह के हाथों से उनको चाभियाँ सौंप दी गईं। ह्यूमन वेलफेयर फाउंडेशन के चेयरमैन ने प्रत्येक घर जाकर उसका जायज़ा लिया और मकान के आश्रितों से बातचीत भी की। इस नेक कार्य की लोगों ने बहुत प्रशंसा की।
रिपोर्ट :- पवन तोमर
यह भी पढ़े :- दिल्ली के मुख्यमंत्री का अयोध्या धाम में हुआ विरोध, पोस्टर पर लगाई कालिख़, बताया ...




























































