
कश्मीर में जारी हिंसा पर नितीन राऊत का तंज, ये कैसी मजबूत सरकार जहां न सैनिक न लोग सुरक्षित
- जम्मू-कश्मीर में अस्थिरता पैदा करने के लिए घाटी में आतंकी लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, उनके निशाने पर इस वक्त बाहरी मजदूर हैं.
- लगातार होती हत्या को लेकर महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितीन राऊत ने सरकार को निशाने पर लिया और कहा- ये कैसी मजबूत सरकार जिसमें सेना और लोग सुरक्षित नहीं.
- नितिन राऊत ने एक ग्राफिक शेयर किया जिसमें पिछले दो हफ्ते में शहीद हुए 9 जवानों को फोटो एवं घाटी की ही एक शिक्षिका का गमजदा परिवार था.
- राऊत ने इसके पहले भारत-चीन मुद्दे पर भी केंद्र की भाजपा सरकार को घेरा था, उन्होंने पीएम मोदी को लाल आंख दिखाने वाली बात याद दिलाई.
- गौरतलब है कि कश्मीर में हालात खराब है, वहां से बड़ी संख्या में यूपी-बिहार के मजदूर डर के कारण पलायन कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें - किसान मोर्चा ने योगेंद्र यादव को किया सस्पेंड, क्या मृत भाजपा कार्यकर्ता के घर जाना बनी वजह?




























































