molitics

महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष दौरे पर पहुंची, महिलाओं कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

  • लीलावती कुशवाहा शुक्रवार को सिद्धार्थनगर जिले में पहुंची, इस मौक़े पर महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष का सपा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। 
  • प्रदेश की महिलाओं को जागरूक करने और सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सपा की महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा इन दिनों प्रदेश भ्रमण पर हैं।
  • जिला मुख्यालय स्थित सपा कार्यालय पर सपा महिला कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस बार पूर्ण बहुमत से सपा की सरकार बनेगी।
  • आज प्रदेश में महंगाई चरम पर है, पेट्रोल, डीजल, खाने का तेल, गैस, सब्जी सब के दाम आसमान छू रहे हैं, रसोई का बजट बढ़ने से सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को है।
  • प्रदेश में बीजेपी के शासन में महिला उत्पीड़न की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है और लड़कियों को लेकर सपा शासनकाल में जो योजनाएं चलाई जा रही थी, वह सारी योजनाएं दोबारा प्रदेश में लागू की जाएंगी।
 
रिपोर्ट :- बृजेश पाण्डेय

यह भी पढ़े :- बीजेपी नेता प्रधानमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा - नहीं आ सकती तीसरी लहर

More videos

See All