उप्र के सीएम का इसौली विधानसभा दौरा, कई महत्वपूर्ण योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

  • इसौली विधानसभा के देहली बाज़ार में 23 अक्टूबर के दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सुल्तानपुर में दौरा होना है, लखनऊ से चलकर उनका हेलीकॉप्टर देहली बाजार के पास बने हेलीपैड पर उतरेगा। 
  • इस आगमन में मुख्यमंत्री राजकीय मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करने के साथ-साथ जिले में पूरे हो चुके कई कार्यों का उद्घाटन और शुरू होने वाले कई कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे। 
  • इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे, तकरीबन एक घण्टे जिले में रहने के बाद सीएम योगी अपने अगले गंतव्य के लिये रवाना हो जाएंगे। 
  • मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है, आलाधिकारियों की देखरेख में पंडाल सहित तमाम कार्यों को करवाया जा रहा है।
  • मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के भी चाक-चौबंद व्यवस्था की जा रही है। पुलिस और प्रशासन भी अपनी कमर कस ली और तैनाती ने जुट गए है। 


रिपोर्ट :- दिनेश श्रीवास्तव
 
यह भी पढ़े :- उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम का दौरा, प्रतिमा का करेंगे माल्यार्पण