उत्तर प्रदेश में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी तथा समाजवादी पार्टी का गठबंधन

  • ओम प्रकाश राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करेगी.
  • यह समझौता किस प्रकार हुआ है, ओम प्रकाश राजभर को सपा कितनी सीटें देंगी, इस बारे में अभी कोई निश्चित जानकारी सामने नहीं आयी है.
  • मौजूदा विधानसभा में ओम प्रकाश राजभर, यानि की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कुल चार विधायक हैं.
  • पिछले चुनाव में वे भारतीय जनता पार्टी के साथ थे, अब उनका कहना है कि जो भी उनकी मांगें मानेगा वे उनके साथ होंगे. समाजवादी पार्टी उन्हें कितनी सीटें ऑफ़र करेगी इस बात की पुष्टि अभी नहीं हुई है.
  • राजभर की पार्टी बंसी, आरख, अर्कवंशी, खरवार, कश्यप, पाल, प्रजापति, बिन्द, बंजारा, बारी, बियार, विश्वकर्मा, नाई और पासवान जैसी उपजातियों में अपनी लोकप्रियता का दावा करती है.

    इसे भी पढ़े - बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हमले की अमेरिका में निंदा, कई संगठनों ने किया विरोध प्रदर्श