
के.पी.शुक्ला एक्सीडेंट में आया नया मोड़, बताया साजिश कर की गई हत्या
- बलरामपुर में बीते 18 अक्टूबर को हुए के.पी.शुक्ला निवासी ग्राम बल्दीडीह थाना हर्रैया एक्सीडेंट मामले में अब नया मोड़ आ गया है।
- के.पी. शुक्ला की पत्नी ममता ने अपने पति का एक्सीडेंट न होकर बल्कि 5 लोगों को नामजद हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी हर्रैया को प्रार्थना पत्र दिया है।
- प्रार्थना पत्र में बताया कि मेरे पति घर से सुबह करीब 10 बजे बाइक से भड़सहिया बाजार के लिए निकले थे, कुसमहवा मोड़ के पास पहुंचे तो साजिशकर्ता ट्रैक्टर के साथ 5 लोग खड़े थे।
- बताया कि पहले बाइक को टक्कर मारकर मेरे पति के ऊपर धारदार हथियार से हमला किया और फिर ट्रैक्टर से कूचल कर हत्या कर दी गई।
- शिकायत कर्त्ता ने पूरे प्रकरण की जांच करते हुए कड़ी कार्यवाही करने का मांग की है और अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मिश्रा ने आश्वासन दिया है कि जांच के बाद दोषी पाने वाले को कड़ी सज़ा दी जाएगी।
रिपोर्ट :- पवन तिवारी
यह भी पढ़े :- बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हमले की अमेरिका में निंदा, कई संगठनों ने किया विरोध प...




























































