बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हमले की अमेरिका में निंदा, कई संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन

  • अमेरिका ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे हमले की निंदा की, विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा देश के हर एक नागरिक को सुरक्षा मिलना चाहिए. 
  • बांग्लादेश हिंदू समुदाय के नेता प्रणेश हलदर ने विदेश विभाग के प्रवक्ता से अनुरोध किया बांग्लादेश में हिंदुओ को अब और ज्यादा नुकसान न पहुंचे.
  • अमेरिका में बांग्लादेशी हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन करते हुए कहा धार्मिक मतभेद उनके लिए अस्तित्व संकट पैदा करते है. 
  • सोशल मीडिया पर कथित ईशनिंदा वाले एक पोस्ट को लेकर बांग्लादेश में भीड़ ने हिंदुओं के कम से कम 20 मकानों में आग लगा दी.
  • कोमिला इलाके में हुई घटना के कारण हिंदू मंदिरों पर हमले किए गए और कई जिलों में पुलिस और हमलावरों के बीच संघर्ष हुए.


    इसे भी पढ़े - संघ के 96वें स्थापना दिवस पर बोले भागवत, समस्याओं से निपटने के लिए हिन्दुओं को एकजुट होने की जरूरत