
परिवार के 6 लोग गंगा में डूबे, गोताखोरों ने 2 को बचाया, 4 की तलाश जारी
- बदायूं जिला में 16 अक्टूबर को एक ही परिवार के 6 लोग गंगा में डूब गए, कछला भागीरथ घाट पर दुर्गा मूर्ति का गंगा विर्सजन करने आए थे।
- फिरोजाबाद जिला के गांव बचगांव थाना नारखी के रहने वाले हैं, इन 6 लोगों में से 2 को स्थानीय लोगों ने जैसे-तैसे करके बचा लिया।
- गंगा के तेज बहाव में चार लोग बह गए, जिसमें दीपक गुप्ता उम्र 45 मदन सेठ गुप्ता, कुनाल शर्मा उम्र 17 पुत्र बिजेश शर्मा, भोलेनाथ उम्र 15 पुत्र सीकेश शर्मा, रामू उम्र 35 पुत्र कौशल शामिल है।
- घटना स्थल पर पहुंची पुलिस प्रशासन और मल्लाह केवट गोताखोरों ने काफी प्रयास किया लेकिन लापता लोगों की कुछ भी जानकारी नहीं मिल पाई है।
- इस मामले को लेकर कछला चौकी इंचार्ज सत्यपाल सिंह और थाना अध्यक्ष बिजेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और आगे की जांच में लग गए है।
यह भी पढ़े :- संघ के 96वें स्थापना दिवस पर बोले भागवत, समस्याओं से निपटने के लिए हिन्दुओं को ए...




























































