शिक्षा मंत्री का अजीबोगरीब बयान, कहा- जिस स्कूल में अधिक महिला शिक्षक वहां ज्यादा झगड़े होंगे

  • राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा का एक बयान इन दिनों चर्चा में है जो प्राइमरी स्कूलों में महिला शिक्षकों को लेकर है.
  • अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस पर डोटासरा ने कहा- हमारे पास तमाम लोग आते हैं और कहते हैं कि शहर के पास हमारी ड्यूटी लगा दीजिए.
  • मैं उन्हें कह देता हूं कि जगह नहीं है, फिर वे कहते हैं कि जगह कैसे होगी, सारी महिला शिक्षकों को शहर के नजदीक जो लगा दिया गया है.
  • उन्होंने आगे कहा- जहां महिला शिक्षिकाएं अधिक होती हैं वहां लड़ाई-झगड़े भी अधिक होते हैं, महिला स्टाफ ज्यादा हो गया तो स्कूल के वारे-न्यारे हो जाएंगे.
  • बता दें कि राजस्थान सरकार ने महिलाओं के लिए कई अहम नीति बनाई है, अब सिलेक्शन, प्रमोशन में महिलाओं को प्राथमिकता दी जाती है.

    यह भी पढ़ें - लखीमपुर हिंसा : मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा को राहत नहीं, तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया