ऐलानाबाद के रण में 23 प्रत्याशी, अभय चौटाला के बेटे कर्ण का नामांकन रद्द

  • सिरसा के ऐलनाबाद विधानसभा उपचुनाव को लेकर चुनावी चर्चा जोरों पर है, हर उम्मीदवार अपनी पार्टी को जिताने की होड़ में लगा है।
  • इस बार रमेश भादू कांग्रेस को छोड़ कर बीजेपी पार्टी से हाथ मिला लिया है, इन्होने 2014 का चुनाव ऐलनाबाद सीट से चुनाव लड़ा था 
  • ऐलनाबाद विधानसभा उपचुनाव के लिए भरे कुल 26 नामांकन में 11 अक्तूबर को स्कूटर्नी के दौरान तीन नामांकन रद्द हुए। 
  • 11 अक्तूबर को 2 निर्दलीय उम्मीदवार रोहताश व विक्रम और एक कवरिंग कंडिडेट कर्ण चौटाला का नामांकन रद्द हुआ।  
  • यह जानकारी उपमंडल कार्यालय ऐलनाबाद द्वारा दी गई है, साथ ही स्कूटर्नी की अंतिम तारीख़ 13 अक्तूबर तक अपना नाम रद्द कर सकता है।