झज्जर में पेड़ के नीचे मिली 3 दिन की नवज़ात बच्ची, करवाया गया अस्पताल में भर्ती

  • ये घटना झज्जर के गांव अहरी की है, मंदिर के पास एक पेड़ के नीचे 3 दिन की अज्ञात बच्ची को छोड़ के चला गया। 
  • ये जानकारी गांव के व्यक्ति ने 112 पर कॉल करके पुलिस को देते ही पुलिस ने बच्ची को बचा लिया और अस्पताल में भर्ती करा दिया।
  • बच्ची को पीलिया की शिकायत थी, त्वचा नीली हो रही थी और हालत ठीक नहीं थी, अब डॉक्टर ने बताया हालत में सुधार हो रहा है। 
  • डॉक्टर सुनीता सहरावत ने बताया कि इसकी जानकारी पाकर कुछ परिवार बच्ची को गोद लेने के लिए अस्पताल में भी आ गए है। 
  • पुलिस प्रशासन ने समय पर नवजात को अस्पताल पहुंचा दिया और हालात पर काबू पाया गया। पूरा स्वास्थ्य सुधार होने पर बच्ची को गोद देने का फ़ैसला लिया जाएगा। 


    यह भी पढ़े :-  जन्मदिन पर अमिताभ ने छोड़ा पान मसाला का एड, लौटा दी पूरी फीस, कहा- पता नहीं था कि ये बैन है