मुकेश सहनी ने किया ऐलान - उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा वीआईपी पार्टी 165 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

  • विकासशील इंसान पार्टी व बिहार सरकार के पशु और मतस्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी सुल्तानपुर में आगामी 2022 विधानसभा चुनाव का चुनावी विगुल फूंक दिया हैं। 
  • सुल्तानपुर के जयसिंहपुर विधानसभा के शाहपुर लपटा में पहुँचे, वहा रैली को सम्बोधित करते हुए कहा - किसी एक को खरीदने से सम्पूर्ण निषाद समाज का वोट नही खरीदा जा सकता।
  • मुकेश सहनी ने रैली में आरक्षण नही तो गठबन्धन नही का नारा दिया, फ़िलहाल विकासशील पार्टी उत्तर प्रदेश में 165 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर रही है।
  • जब तक निषादों का हक अधिकार और आरक्षण नही तब तक गठबंधन नही करेंगे। हम फूलन देवी को मानने वाले हैं, आज उत्तर प्रदेश में फूलन देवी की प्रतिमा पर माला पहनाने नही दे रहे हैं।  
  • आने वाले समय में 50 हजार प्रतिमा बनवाकर घर घर भेजी जाएगी, पूरे देश का निषाद समाज एक साथ खड़ा होगा और बिहार व यूपी में ही नही पूरे देश के दिल पर राज करेंगे।

          रिपोर्ट :- दिनेश श्रीवास्तवा 


          यह भी पढ़े :- ओवैसी का आशीष मिश्रा पर तंज, कहा- पूछताछ में 10 बार चाय-नाश्ता, लगा जैसे ससुराल आया हो