
उत्तर प्रदेश : उप्र सरकार के आपत्तिजनक टिप्पणी पर किया कांग्रेसी नेताओं ने विरोध प्रदर्शन, कहा किया जा रहा समाज का अपमान
- हमीरपुर जिला मुख्यालय में कांग्रेसी नेताओं ने सामुदायिक शौचालय और जिला अस्पताल परिसर में झाड़ू लगाई और प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे लगाकर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
- उनका कहना है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्रियंका गांधी के सर्किट हाउस में झाड़ू लगाने को लेकर अपमानजनक बयान दिया है।
- कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी हिमांशु सैनी की अगुवाई पर कांग्रेस कमेटी के लोगों ने मुख्यालय के सामुदायिक शौचालय और अस्पताल में झाड़ू लगाकर बीजेपी की सरकार पर कटाक्ष किया।
- हम प्रियंका गांधी का अपमान सहन नहीं करेंगे और ये अपमान देश की हर महिला का है, उस समाज का है जो झाड़ू लगाकर अपना जीवन यापन करता है।
- मुख्यमंत्री ने प्रियंका गांधी के झाड़ू लगाने पर जो टिप्पणी की है वह बिल्कुल गलत है, इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को माफी मांगनी चाहिए l
रिपोर्ट :- आनन्द अवस्थी
यह भी पढ़े :- लखीमपुर हिंसा पर योगी सरकार को फटकार, जज बोले- जब मामला 302 का तो गिरफ्तारी क्यों नहीं?




























































