
लखनऊ में मायावती की विशाल रैली, कहा- प्री पोल सर्वे पर रोक लगाए चुनाव आयोग
- यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी उठापकट के बीच बसपा प्रमुख मायावती ने लखनऊ के अम्बेडकर पार्क में शनिवार को विशाल रैली की.
- पार्टी संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि के मौके पर उन्होंने कहा- चुनाव आयोग को प्री पोल सर्वे पर पूर्णतः रोक लगानी चाहिए.
- मायावती का आरोप है कि ऐसा करके सत्तादल के पक्ष में माहौल बनाया जाता है, इस संबंध में मै चुनाव आयोग को पत्र लिखूंगी.
- बसपा प्रमुख ने कहा 2022 में जब हमारी सरकार बनेगी तो बदले की भावना के साथ केंद्र व राज्य सरकारों की योजनाओं को रोका नहीं जाएगा.
- बसपा कार्यकर्ताओं को सावधान करते हुए कहा- विपक्षी हथकंडो में नहीं आना है, पार्टी के साथ रहना है, अगले साल सरकार बनाने से कोई नहीं रोक सकता.
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में दिखा लखीमपुर का असर, किसानों का टेंट देखकर भाजपा ने रद्द किया कार्यक्रम




























































