यूपी : विधायक गयादीन अनुरागी सपा में हुए शामिल, कांग्रेस और बीजेपी पर साधा निशाना

  • यूपी के हमीरपुर जिले में आज सपा में शामिल होकर कांग्रेस पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी जिला मुख्यालय सपा कार्यलय पहुचे, वहां सपा के सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने उनका जोरदार स्वागत किया।
  • इस दौरान पूर्व विधायक ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से उनके पीआरओ द्वारा मुलाकात न करवाने का हवाला देते हुए कांग्रेस से अलग होने की बात की है, साथ ही साथ उन्होंने महगाई, बेरोजगारी और पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य व्रद्धि पर बीजेपी सरकार पर भी निशाना साधा। 
  • हमीरपुर जिला मुख्यालय के सपा कार्यालय में पहुचे पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी ने कहा वो राहुल गांधी के काफी करीबी थे, लेकिन प्रियंका गांधी ने जब से कमान सभाली है, तब से उनके पीआरओ उनकी मुलाकात प्रियंका से नही होने दे रहे थे। 
  • वही विधायक ने कहा कि बीजेपी सरकार ने झूठे वादे कर सरकार तो बना ली, लेकीन बेरोजगारी, महगाई और डीजल पेट्रोल के मूल्य वृद्धि ने आम लोगों को मुसीबत में डाल दिया है। 
  • इसी उपेक्षा से नाराज होकर उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है और अब वो समाजवादी विचारधारा के साथ सपा में शामिल हुये है। अब 2022 से जनता बीजेपी को सबक सिखाना शुरू कर देगी। 

    रिपोर्ट :- आनन्द अवस्थी

     यह भी पढ़े :- उत्तराखंड में दिखा लखीमपुर का असर, किसानों का टेंट देखकर भाजपा ने रद्द किया कार्यक्रम