
मेरठ : कमिश्नर को दिया ज्ञापन - जाम से निजात के लिए लिंक रोड़ की मांग की
- मेरठ रेलवे रोड से बागपत रोड को बाया मिनिस्ट्री 4 से जोड़ने का कार्य पूरा किया जाये, शुक्रवार को वहा के निवासी ज्ञापन देने के लिए कमिश्नर के पास पहुंचे।
- टीपी नगर थाना क्षेत्र के लोगों ने धरना प्रदर्शन किया उन्होंने कहा और 15 नवंबर तक हमारी मांग पूरी नहीं की जाती तो हम थाने के सामने रोड पर धरने पर बैठेंगे।
- मेरठ के कई बड़े स्कूल कैंट में होने के कारण से बागपत रोड क्षेत्र के हजारों बच्चे प्रतिदिन जाम में घंटों खड़े रहते हैं और रेलवे स्टेशन आने जाने के लिए यात्रियों का 5 मिनट का सफर दिल्ली रोड़ के जाम के कारण घंटों में पूरा होता है।
- इस लिंक मार्ग ना बनने से मेरठ महानगर की जनता बहुत परेशान है, इसी को लेकर क्षेत्र के विधायक व सांसदों से लगातार प्रयास किया गया है, उसके बावजूद भी कोई प्रतिनिधि कार्य नहीं करवा पा रहा।
- वहीं 2022 के चुनाव को नजदीकी देखते हुए जनता ने साफ तौर पर कहा है कि अगर जनप्रतिनिधि हमारी बात नहीं सुनते हैं, इससे आने वाले चुनाव उन पर बड़ा असर पड़ेगा।
रिपोर्ट :- अतुल शर्मा
यह भी पढ़े :- उत्तराखंड में दिखा लखीमपुर का असर, किसानों का टेंट देखकर भाजपा ने रद्द किया कार्यक्रम




























































