
हरियाणा : कांग्रेस का ऐलान-पानीपत से लखीमपुर खीरी तक निकालेंगे रोष मार्च
- लखमीपुर खीरी में हुए किसानों पर हमले और महासचिव प्रियंका वाड्रा की गिरफ्तारी को लेकर हरियाणा कांग्रेस में काफी गुस्सा है।
- हरियाणा कांग्रेस ने इन घटनाओं को लेकर कहा गुरुवार को पानीपत से सनौली बार्डर के रास्ते लखीमपुर खीरी तक वाहनों के क़ाफ़िले के साथ रोष मार्च निकालेंगे।
- बीते बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने सभी कांग्रेस विधायकों-उम्मीदवारों को इस रोष मार्च में शामिल होने के लिए कहा था।
- किसानों की हत्या होने के मामलें की जांच स्वय SC कोर्ट के जज से करवाने की मांग की है, ताकि दोषिओं को जल्द से जल्द सज़ा मिल सके।
- केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद को उनके पदों से हटाया जाए और उनपर कार्रवाही की जाए।




























































