लखीमपुर हिंसा के बीच अमित शाह से मिलने पहुंचे अजय मिश्रा, छिन सकता है मंत्री पद 

  • यूपी के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद सियासत जारी है, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टैनी इसी बीच गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे.
  • बताया जा रहा कि इस घटना के बाद अमित शाह ने ही अजय मिश्रा को बुलाया था, चर्चा ये भी है कि उनका मंत्रीपद छीना जा सकता है.
  • इसके पहले खबर आई थी कि अजय मिश्रा को जिस सरकारी कार्यक्रम में जाना था उसे स्थगित कर दिया गया है.
  • लखीमपुर हिंसा के अब तक दर्जनों वीडियो सामने आ चुके हैं जिसमें मंत्री की गाड़ी से ही किसानों को रौंदा गया था.
  • आरोप है कि उसी थार गाड़ी में मंत्री का बेटा आशीष मिश्रा भी मौजूद था जो पुलिस की मदद से घटना स्थल से भागने में सफल रहा था.
     यह भी पढ़ें - लखीमपुर हिंसा के 72 घंटे बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी यूपी पुलिस