
लखीमपुर खीरी : मृत किसान के दोबारा पोस्टमार्टम में भी गोली लगने की पुष्टि नहीं, रिपोर्ट मैनेज का आरोप
- यूपी के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद सियासत तेज हो गई है, मृत किसानों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर हंगामा बढ़ता जा रहा है।
- किसानों की मांग पर दोबारा पोस्टमार्टम हुआ लेकिन गोली लगने की पुष्टि नहीं हो सकी, हालांकि इस रिपोर्ट को अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।
- किसानों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर अस्पताल और प्रशासन पर आरोप लगाया कि रिपोर्ट को मैनेज किया गया है ताकि सच्चाई पता न चल सके।
- बता दें कि लखीमपुर में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, मंगलवार को टीएमसी के पांच सांसदों ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की, भीम आर्मी के नेता भी वहां मौजूद रहे।
- कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, राहुल गांधी भी किसानों से मिलना चाहते हैं, वहीं पंजाब से किसानों का एक जत्था भी बुधवार को लखीमपुर खीरी पीड़ित परिवारों से मिलने आ रहा है।
यह भी पढ़े :- लखीमपुर हिंसा के 72 घंटे बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी यूपी पुलिस




























































