
देश में बचा सिर्फ 4 दिनों का कोयला स्टॉक, आने वाले दिनों में होगी बिजली गुल!
- ऊर्जा मंत्रालय के मुताबिक देश में कोयले पर आधारित बिजली का स्टॉक बेहद कम हो गया है, महज चार दिनों का ही स्टॉक बचा हुआ है.
- देश में 70 फीसदी बिजली का उत्पादन कोयले के जरिए होता है, देश में कुल 135 थर्मल पावर प्लांट्स में से 72 के पास 3 दिन से भी कम का स्टॉक बचा है.
- ऊर्जा मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक कोयला संकट की बड़ी वजह कोरोना भी है, लोगों ने दफ्तर के बजाय घर से काम किया जिससे बिजली खपत बढ़ी.
- 2019 के अगस्त सितंबर महीने में बिजली की खपत 10,660 करोड़ यूनिट प्रति माह थी जो 2021 के बढ़कर 12,420 करोड़ यूनिट प्रति महीने पहुंच गया है.
- अधिकारियों ने बताया कि बारिश की वजह से खदानों में पानी भर गया है जिससे कोयला निकालना संभव नहीं है, इसलिए ये दिक्कत बनी हुई है.
यह भी पढ़ें - पेंडोरा पेपर्स: संपत्ति छिपाने के मामले में सचिन के बाद अंबानी और जैकी श्रॉप का भी नाम आया सामनेे




























































