टोहना: मुआवजा राशि न मिलने पर किसानों ने NH 148 B को बंद कर धरना दिया

  • हरियाणा सरकार ने खराब फ़सल की गिरदावरी करने के आदेश दिए थे ताकि किसानों को फ़सल ख़राब का मुआवजा मिल सके। 
  • ये धरना टोहना के समैन में NH 148 B पर जारी हैं और राहगीरों के गंतव्य पर बहुत असर पड़ा है। 
  • फसलों की सही से गिरदावरी ना होने के चलते किसनों को अब तक कोई मुआवजा राशि नहीं मिल पाई है, सरकार के खिलाफ रोड़ जाम करके अपना ग़ुस्सा ज़ाहिर किया। 
  • ग्रामीणों ने कहा कि हर किसान मानसिक और आर्थिक रूप से पीड़ित हो रहा और सरकार कोई सुध लेने को तैयार नहीं है। 
  • किसान पुलिस के समझाने पर भी नहीं माने और धरना जारी रखने का कह कर रोड़ को बंद कर दिया, कोई अधिकारी किसानों की आवाज़ सुनने को तैयार नहीं है।