बांदा : छात्र-छात्राओं को बड़ी संख्या में फेल कर देने से जिला अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन दिया गया 

  • बुंदेलखंड विश्वविद्यालय समेत सम्बंधित विश्वविद्यालयों में छात्र -छात्राओं को बड़ी संख्या में फेल किये जाने से छात्र हुए निराश और जिला अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन दिया गया.
  • छात्रों का कहना है, कोरोना के दूसरी लहर के वजह से कक्षाये पूर्ण रूप से बाधित रही और ठीक से पढ़ाई नहीं हुई. 
  • कोरोना वायरस के कारण कई छात्र अपने माँ-बाप एवं परिजनों को खो दिये जिसकी वजह से वे मानसिक रूप से पीड़ित रहे.
  • छात्रों की मांग थी की लिखित परीक्षा कराई जाये परंतु विश्वविद्यालय ने उनकी एक भी नहीं सुनी और वैकल्पिक परीक्षा कराई.
  • मांग है की परीक्षा दुबारा कराई जाये, उन्हें एक और मौका दिया जाये. 

    यह भी पढ़े - बंगाल : भवानीपुर में कितने फीसदी मतदान? चुनाव आयोग ने नहीं अपलोड किया आंकड़ा