Get Premium
मोदी सरकार के मंत्री के बिगड़े बोल, आंंदोलनकारियों से कहा- सुधर जाओ वरना सुधार देंगे
- मोदी सरकार द्वारा पारित कृषि कानून के विरोध में किसानों का आंदोलन जारी है, इसी बीच केंद्र सरकार के मंत्री अजय मिश्र का विवादित बयान सामने आया है.
- यूपी के लखीमपुर पहुंचे अजय मिश्र को रास्ते में काला झंडा दिखाया गया इससे वह भड़क गए और कार्यक्रम में कहा- सुधर जाएं वरना सुधार देंगे.
- अजय मिश्र ने कहा- मैं सांसद-विधायक ही नहीं रहा हूं, पहले मैं क्या करता था इनको पता नहीं है, अगर मेरी चुनौती स्वीकार कर ली तो लखीमपुर छोड़कर भाग जाएंगे.
- उन्होंने कहा- किसानों का आंदोलन सही होता तो पूरे देश में होता सिर्फ एक जगह चंद लोग आंदोलन न कर रहे होते, ये सभी फर्जी लोग हैं.
- मंत्री के इस बयान पर किसान नेता तेजिंदर सिंह विर्क ने विरोध जताया, कहा- मंत्री का आपराधिक इतिहास निकालना चाहिए और उन्हें तुरंत बर्खास्त करना चाहिए.
यह भी पढ़ें - राहुल गांधी को लेकर नविका कुमार के मुंह से निकला आपत्तिजनक शब्द, ट्वीटर पर मांगी माफी