
राहुल गांधी को लेकर नविका कुमार के मुंह से निकला आपत्तिजनक शब्द, ट्वीटर पर मांगी माफी
- पंजाब कांग्रेस के भीतर जारी सियासी उथल पुथल के बीच टाइम्स नाऊ की एंकर नविका कुमार के मुंह से राहुल गांधी के लिए आपत्तिजनक शब्द निकल गया.
- दरअसल पंजाब मुद्दे पर डिबेट के दौरान नविका के मुंह से राहुल के लिए ब्लडी शब्द निकल गया जिसके तुरंत बाद ही उन्होंने माफी मांग ली.
- वीडियो की क्लिप जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई हंगामा हो गया, कांग्रेस सोशल मीडिया हेड रोहन गुप्ता ने आलोचना की.
- नविका ने इसके बाद ट्विटर पर एक पोस्ट लिखकर माफी मांग ली, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता उनसे टीवी पर लाइव माफी मांगने की मांग कर रहे हैं.
- छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने लिखा- राहुल हमारे नेता हैं उनके बारे में एक गलत शब्द सहन नहीं किया जाएगा, पत्रकार अपनी मर्यादा न भूलें.
यह भी पढ़ें - कांग्रेस में शामिल होते ही बोले कन्हैया कुमार, कांग्रेस नहीं बची तो देश भी नहीं बचेगा




























































