इस्तीफे पर बोले नवजोत सिद्धू- मैं न हाईकमान को गुमराह कर सकता हूं न गुमराह होने दे सकता हूं

  • पंजाब कांग्रेस के भीतर जारी सियासी उठापटक के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने अब सफाई दी है.
  • उन्होंने एक वीडियो मैसेज के जरिए कहा- मेरी किसी से व्यक्तिगत प्रतिद्वंदिता नहीं है, हमेशा लोगों के जीवन के बेतहर बनाने को लेकर काम किया.
  • सिद्धू ने आगे कहा- मै न हाईकमान को गुमराह कर सकता हूं और न गुमराह होने दे सकता हूं, इंसान के लिए, पंजाब के लिए हर चीज की कुर्बानी दूंगा.
  • वीडियो के जरिए उन्होंने बादलों को क्लीन चिट देने वाले डीजीपी इकबाल प्रीत सहोता पर ही हमला बोला, कहा- इनके दम पर सिस्टम नहीं बदला जा सकता.
  • वहीं पंजाब में सियासी उठापटक के बीच सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने मंत्रिमंडल की आपात बैठक शुरु कर दी, सिद्धू को मनाने की कोशिश होगी. 
     यह भी पढ़ें - कांग्रेस में शामिल होते ही बोले कन्हैया कुमार, कांग्रेस नहीं बची तो देश भी नहीं बचेगा