यूपी चुनाव : नए अवतार में नजर आएगी भाजपा, 150 उम्मीदवारों के कटेंगे टिकट, कई विधायक शामिल

  • यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारी शुरु कर दी है, पार्टी चुनाव के छह महीने पहले से ही उम्मीदवारों के टिकट पर फैसला करने में जुट गई है.
  • सूत्रों के मुताबिक इस बार योगी आदित्यनाथ 150 से अधिक प्रत्याशियों के टिकट काटेंगे, इसमें कई विधायक भी शामिल हैं.
  • सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में सरकार की गतिविधियों में निष्क्रिय रहे विधायकों का नाम चिन्हित कर लिया गया है.
  • जिन विधायकों का टिकट कटेगा उनमें कई 70 वर्ष से ऊपर हैं, कुछ गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और कुछ ऐसे हैं जो पार्टी के खिलाफ ही बयानबाजी कर रहे हैं.
  • भाजपा इसबार 350 सीटों के लक्ष्य के साथ चुनाव में उतरने की बात कह रही है, वहीं दूसरी तरफ सपा भी पूरे दमखम के साथ उतर रही है.
     यह भी पढ़ें - कांग्रेस में शामिल होते ही बोले कन्हैया कुमार, कांग्रेस नहीं बची तो देश भी नहीं बचेगा