मस्जिद में मौलवी ने बच्ची से की छेड़छाड़, परिजनों ने जमकर पीटा

  • हरियाणा के  गुरुग्राम जिले के पटौदी की एक घटना सामने आई है, जहा एक बार फिर से इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। 
  • मस्ज़िद में मौलवी ने 9 साल की बच्ची से छेड़छाड़ की और ये बात मौलवी ने पुलिस और लोगों के सामने कुबूल की है। मामला सोमवार का है। 
  • बच्ची जब मौलवी को खाना देने गई खाना वहा रख कर आने लगी तो उसके साथ गलत हरकत की गई, वो मासूम बच्ची रोती वहा से घर पहुंची।  
  • ये सच्चाई लड़की ने अपने परिजनों को बताई तो मौलवी को मस्जिद से बाहर लाकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। 
  • पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम गुल सनवर उप्र के मुजफ्फरनगर का निवासी है, और यह चंदा लेने के लिए पटौदी की मस्ज़िद में आया था।