Get Premium
रात में होटल के भीतर चेकिंग करने पहुंची पुलिस, व्यापारी को पीटा, अस्पताल में हो गई मौत
- यूपी के गोरखपुर जिले में पुलिस की पिटाई से एक व्यापारी की मौत का गंभीर मामला सामने आया है जिसके बाद पुलिस सफाई देती नजर आ रही है.
- मिली जानकारी के अनुसार कानपुर के रामगढ़ताल इलाके के व्यापारी मनीष गुप्ता अपने दोस्त प्रदीप और हरवीर सिंह के साथ गोरखपुर घूमने गए थे.
- इन लोगों ने कृष्णा पैलेस में रूम बुक करवाया, सोमवार रात पुलिस चेकिंग करने पहुंच गई, दोस्तों का आरोप है कि पुलिस ने मनीष की पिटाई शुरु कर दी.
- पिटाई से वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया वहां से मेडिकल कॉलेज भेजा गया जहां मृत घोषित कर दिया गया.
- पुलिस ने अपनी सफाई में कहा- सिपाही आधार कार्ड चेक करने पहुंचे थे, मनीष नशे में था तो कमरे में ही गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई.
यह भी पढ़ें - त्रिपुरा सीएम के बिगड़े बोल, अधिकारियों से कहा- हमारे पास पॉवर, कोर्ट की अवमानना से न डरें