Get Premium
भ्रष्टाचार पर बसपा विधायक का अजीबोगरीब बयान, कहा- आटे में नमक बराबर रिश्वत चलती है
- मध्य प्रदेश के दमोह जिले की पथरिया विधानसभा सीट से बसपा विधायक राम बाई सिंह का भ्रष्टाचार को लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है.
- वायरल वीडियो में विधायक कह रही हैं कि अगर कोई एक हजार रुपए रिश्वत लेता है तो कोई बुराई नहीं है लेकिन इससे ज्यादा सही नहीं रहेगा.
- दरअसल गांव के लोगों ने आरोप लगाया था कि अधिकारी पीएम आवास योजना में 5 से 10 हजार रुपए रिश्वत ले रहे हैं.
- इसपर रमाबाई ने कहा- आटे में नमक बराबर रिश्वत चलती है, हम भी जानत है कि अंधेर नगरी चौपट राजा चल रहा है.
- कांग्रेस ने इस वीडियो पर तंज कसते हुए कहा- गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को राखी बांधने वाली रमा बाई खुलेआम रिश्वत देने की बात कह रही हैं.
यह भी पढ़ें - त्रिपुरा सीएम के बिगड़े बोल, अधिकारियों से कहा- हमारे पास पॉवर, कोर्ट की अवमानना से न डरें